INDvsENG: टीम इंडिया की जीत के बीच आए कुक-जेनिंग्स! लंच तक इंग्लैंड स्कोर 0/97

Rajat Tripathi  |  Sports  |  20 Dec 16,11:50:35  |  

चेन्नई मे टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे 5वें और अंतिम टेस्ट के अंतिम दिन इंग्लिश बल्लेबाजों ने दम दिखाते हुए लंच तक का खेल खत्म होने तक बिना नुसकान के 97 रन बना लिए हैं। कप्तान कुक 47 और जेनिंग्स 46 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों मिलकर अब तक 37 ओवर खेल चुके हैं। हालांकि इंग्लिश टीम अभी भारतीय टीम की पहली पारी के आधार पर 185 रनों से पीछे है।

इसे भी पढ़े - साजिशः भारतीय जल सीमा में घुसे 26 पाकिस्तानी गिरफ्तार! 5 बोट पर थे सवार

अंतिम दिन दो सेशन का खेल बचा हुआ है। ऐसे में इंग्लिश बल्लेबाज मैच को ड्रा कराने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं। जबकि भारतीय स्पिनर अपनी फिरकी से इंग्लिश बल्लेबाजों को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, जेनिंग्स भाग्यशाली रहे, जिनका मुश्किल कैच केएल राहुल से छूट गया।

इसे भी पढ़े - पठानकोट हमलाः आतंकी “बाराती” तो हमले का कोड था “निकाह”!

इससे पहले मैच के चौथे दिन भारतीय बल्लेबाज करूण नायर ने शानदार तिहरा शतक लगाया था। उन्होंने अपने पहले ही शतक को तिहरे शतक में बदल दिया। ऐसा करने वाले वो दुनिया के पहले बल्लेबाज है। यही नही वह भारत के लिए तिहरा शतक लगाने वाले वो दूसरे बल्लेबाज हैं।