वर्ल्ड कप में अब तक खिलाड़ी से ज्यादा बारिश ने अपनी भूमिका से चौंकाया
इंग्लैंड और वेल्स की मेजबानी में शुरू हुए वर्ल्ड कप में अब तक खिलाड़ी से ज्यादा बारिश ने अपनी भूमिका से चौंकाया है | दरअसल, बारिश की वजह से एक दिन पहले ही मैच रद्द करना पड़ा था और अगले दिन मंगलवार को भी बारिश ने अपना असर दिखाया | इंग्लैंड में मौजूदा वर्ल्ड कप के दौरान बारिश इस कदर हावी है कि इसने अब तक 2 मैचों को पूरी तरह अपनी गिरफ्त में ले लिया | 7 जून को ब्रिस्टल में पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच रद्द करना पड़ा | इस मैच में तो टॉस तक नही हो पाया | इसके बाद 10 जून को साउथेम्प्टन में साउथ अफ्रीका-वेस्टइंडीज का मैच 7.3 ओवरों से आगे खेला नहीं जा सका और यह मुकाबला ही रद्द कर दिया गया |

एक बार फिर 11 जून को बारिश की वजह से ब्रिस्टल में श्रीलंका और बांग्लादेश मुकाबले का टॉस हो नहीं पाया है | बारिश की वजह से 4 जून को कार्डिफ में श्रीलंका-अफगानिस्तान के मैच के लिए 41-41 ओवर ही निर्धारित किए जा सके | बारिश की वजह से सेमीफाइनल और फाइनल बाधित होने पर रिजर्व डे रखा गया है, हालांकि यह मैच नए सिरे से नहीं शुरू होगा | ग्रुप मुकाबलों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं है | वर्ल्ड कप जैसे प्रमुख टूर्नामेंट के कार्यक्रम तय करने से पहले ICC को मौसम जैसे अन्य पहलुओं पर विचार करना चाहिए | बारिश की वजह से कई टीमों के लिए वर्ल्ड कप के अगले चरण में जाने के अवसर बेकार चले जाएंगे और इससे क्रिकेट की दुनिया को सही और असली विनर भी नहीं मिल पाएगा |




