INDvsENG: दमदार बल्लेबाजी! केएल राहुल से जड़ा शतक

मेधज न्यूज़  |  Sports  |  18 Dec 16,12:52:04  |  
rahul.jpg

चेन्नई में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन केएल राहुल ने शानदार शतक जड़ा है। उन्होंने अपने टेस्ट कॅरियर का चौथा शतक लगाया। फिलहाल राहुल 103 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ कप्तान कोहली क्रीज पर जमे हुए हैं। वे 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।

इसे भी पढ़े - WBO टाइटलः चैंपियन विजेंद्र के पंच से ढेर हुआ बड़बोला फ्रांसिस चेका!

केएल राहुल कल के अपने स्कोर 30 रनों से आगे खेलने उतरे तो उन्होंने अपना संयम नहीं खोया। उन्होंने गेंद को उसकी मेरिट के हिसाब से खेला। अच्छी गेंद को राहुल से डिफेंस किया तो कमजोर गेंद को राहुल ने बाउंड्री पार भेजा। राहुल अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्के लगा चुके हैं।

टीम इंडिया का स्कोर 2 विकेट पर 200 रन हो चुका है। पुजारा मात्र 16 रन बनाकर स्टोक्स का शिकार बने।