INDvsENG: करूण नायर ने जड़ा टेस्ट कॅरियर का पहला शतक!

Rajat Tripathi  |  Sports  |  19 Dec 16,10:58:15  |  

चेन्नई मे टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे 5वें और अंतिम टेस्ट मैच के चौथे दिन करूण नायर ने शानदार शतक लगाया। ये उनके टेस्ट कॅरियर का पहला शतक है। 8 चौके और 1 छक्के की मदद से नायर इस वक्त 103 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ मुरली विजय 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।

इसे भी पढ़े - इस चायवाले के पास है करीब 2000 करोड़ रूपए! आयकर विभाग कर रही है जांच

टीम इंडिया का स्कोर इस वक्त 4 विकेट पर 435 रन है। वे इंग्लैंड की पहली पारी के आधार पर अभी भी 42 रन पीछे है।

इसे भी पढ़े - आज उत्तर प्रदेश में टकराएंगे पीएम मोदी और राहुल गांधी!

दोहरा शतक से चूके थे केएल राहुल

कॅरियर का चौथा शतक लगाने वाले केएल राहुल दुर्भाग्यशाली रहे, वो सिर्फ एक रन ने दोहरा शतक बनाने से चूक गए। उन्होंने आदिल रशीद की गेंद का गलत ढंग से खेला और गेंद हवा में चली गई। जिसे बटलर ने आसानी से लपक लिया। राहुल ने अपनी पारी में 16 चौके और 3 छक्के लगाए।

टीम इंडिया के लिए अभी भी अश्विन, जडेजा जैसे बल्लेबाज आने बाकी है। ऐसे में उम्मीद है कि टीम इंडिया पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड पर बढ़त लेने मे कामयाब हो जाएगी। अगर हमारे स्पिनर चल गए तो मैच जीतने की उम्मीद बढ़ जाएगी।