Headline



भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान के लिए आई बड़ी खुशखबरी

Medhaj News 5 Oct 19 , 06:01:39 Sports

भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अजिंक्य रहाणे की पत्नी राधिका ने शनिवार को बेटी को जन्म दिया है। रहाणे इस समय विशाखापट्टनम में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। रहाणे के पूर्व साथी हरभजन सिंह ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी और साथ ही बल्लेबाज को बधाई भी दी।





हरभजन ने लिखा - नवेले पिता अजिंक्य रहाणे को बधाई। उम्मीद है कि मां और नन्हीं परी अच्छे होंगे। जिंदगी का बेहतरीन हिस्सा अब शुरू हुआ है।आपको मालूम हो कि अजिंक्य रहाणे अपने बचपन की दोस्त राधिका धोपावकर के साथ 26 नवंबर 2014 को शादी के बंधन में बंधे थे।





इन दोनों ने मराठी रीति-रिवाजों के साथ अपनी शादी की। दरअसल, राधिका और रहाणे पड़ोसी थे। दोनों का घर अगल बगल ही था। शुरुआत में ये दोनों दोस्तों की तरह ही एक दूसरे से मिलते और हैंगआउट करते थे। लेकिन उम्र बढ़ने के साथ ही दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और फिर इन्होंने एक- दूसरे के साथ जिंदगी गुजारने का फैसला किया।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?