जीत के बाद भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में खुशनुमा माहौल
आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में प्रवेश करने के लिए टीम इंडिया को जिस एक जीत की जरूरत थी, उसे वह बांग्लादेश के खिलाफ मिली | हालांकि, एक समय मुकाबला भारत के हाथ से निकलता हुआ दिखने लगा था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने ऐसा होने नहीं दिया और कड़ी टक्कर के बाद जीत भारत के खाते में आ गई | रोहित शर्मा और केएल राहुल ने बीच 180 रन की बड़ी पार्टनरशिप ने टीम को ठोस शुरुआत दी | केएल राहुल ने इस मुकाबले में 77 रन बनाए, जो इस विश्व कप में उनका सर्वाधिक स्कोर है और इसका जश्न उन्होंने टीम के बाकी सदस्यों की तुलना में कुछ अलग तरह से मनाया | जीत के बाद टीम इंडिया का ड्रेसिंग रूम का माहौल भी खुशनुमा हो गया | टीम ने सेमीफाइनल में जाने का जश्न मनाया और इसी बीच भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल तौलिया लपेटे नजर आए | विराट कोहली ने अपने ट्विटर हैंडल पर फोटो शेयर की, जिसमें टीम के साथ राहुल तौलिया पहनकर जश्न मनाते दिख रहे हैं | कोहली ने लिखा है क्या टीम यूनिट है | बांग्लादेश को भारत ने 28 रन से हराया | पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 314 रन बनाए | जवाब में बांग्लादेशी टीम 286 रन पर ही सिमट गई | हालांकि जिस तरह से रोहित और राहुल ने 180 रन की पार्टनरशिप करने शुरुआत थी, उससे लग रहा था कि भारतीय टीम 350 के करीब पहुंच जाएगी | लेकिन आखिरी के ओवर्स में बांग्लादेश की ओर से कसी हुई गेंदबाजी ने भारत को वहां तक पहुंचने ही नहीं दिया | पारी के आखिरी ओवर में मुस्तफिजुर रहमान ने एमएस धोनी, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी के विकेट लिए |





















