KBC 11: हालात कैसे भी रहें, इंसान का जज्बा उसे मजबूत बनाता
कौन बनेगा करोड़पति 11 को अपना पहला करोड़पति बीते हफ्ते मिल गया है, जिसका नाम है सनोज राज | जल्द ही केबीसी को दूसरा करोड़पति मिलने जा रहा है, जिनका नाम है बबिता | बबिता अमरावती की रहने वाली हैं | इस हफ्ते वो शो में नजर आएंगी | बबिता का जीवन संघर्षों से भरा है, इस बात का अंदाजा बबिता के एक जवाब से लगाया जा सकता है | दरअसल अमिताभ बच्चन उनसे पूछते हैं कि तनख्वाह कितनी मिलती है आपको? इस सवाल के जवाब में बबिता मुस्कुराते हुए कहती हैं कि 1500 रुपये |
ये सुनकी अमिताभ बच्चन हैरान होते हुए कहते हैं, महज 1500 रुपये | अपने बारे में बबिता बताती हैं कि मैं स्कूल में खिचड़ी बनाने का काम करती हूं | बच्चों को मेरी बनाई खिचड़ी बहुत पसंद आती है | सोनी टीवी के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में बबिता की जिंदगी की झलक दिखाई जाती है | जहां वो बच्चों के लिए स्कूल में खिचड़ी बनाते हुए नजर आ रही हैं |
फिर हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन संग बैठीं बबिता के 1 करोड़ जीतने की अमिताभ घोषणा करते हैं | कौन बनेगा करोड़पति में अब तक ऐसे बहुत से लोग आए हैं, जो दूसरों के लिए प्रेरणा हैं | बबिता ने भी ये नजरिया पेश किया है कि हालात कैसे भी रहें, इंसान का जज्बा उसे मजबूत बनाता है |

