इजरायल का चंद्र मिशन हुआ असफल
इजरायल का चंद्र मिशन असफल हो गया है | इजरायल का अंतरिक्ष यान चांद पर उतरने से कुछ ही क्षण पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया | सॉफ्ट लेंडिंग से कुछ ही मिनट पहले अंतरिक्ष यान का पृथ्वी से से संपर्क कट गया था | इस दुर्घटना के साथ ही पहला प्राइवेट फंडिंग वाला चंद्र मिशन इतिहास बनाने में नाकाम हो गया | इजरायल ने अपने मिशन को असफल घोषित कर दिया है | इजराइल एरोस्पेस इंडस्ट्री के अंतरिक्ष विभाग के महाप्रबंधक ओफेर डोरोन ने बताया कि अंतिरक्ष यान को जिस स्थान पर उतरना था वह वहां टुकड़े-टुकड़े होकर बिखर गया | डोरोन ने बताया कि लैंडिंग से कुछ ही देर पहले अंतरिक्ष यान का इंजन बंद हो गया |
जब तक उसे दोबारा चालू किया जाता, यान की गति सुरक्षित लैंडिंग के हिसाब से बहुत अथिक थी | मिशन का टीवी पर सीधा प्रसारण हो रहा था | पूरे घटनाक्रम को प्रधानमंत्री बेंजामीन नेतन्याहू सहित पूरा देश देख रहा है | अगर इजरायल का यह मिशन कामयाब होता तो वह चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बनता | इजरायल का मिशन फेल होने के बाद अब इसरो के पास यह रिकॉर्ड बनाने का मौका है | गौरतलब है कि ‘चंद्रयान 2’ के जरिए इसरो चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा |























