Kumbh 2019

भारत ने निर्भय मिसाइल का सफल परीक्षण किया

Medhaj News 16 Apr 19,00:09:31 Science & Technology
nirbhay.jpg

भारत ने सोमवार को ओडिशा तट से एक सब-सोनिक क्रूज मिसाइल निर्भय का सफल परीक्षण किया | सूत्रों के अनुसार, 1,000 किलोमीटर दूरी तक निशाना साधने में सक्षम मिसाइल को बालासोर जिले के चांदीपुर में इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) से लॉन्च पैड से छोटी दूरी के लिए दागा गया | सूत्रों ने आगे बताया कि रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा स्वदेश में विकसित की गई निर्भय मिसाइल 300 किलोग्राम तक के वॉरहेड ले जा सकता है |





यह एक टर्बोफैन या टबोर्जेट इंजन के साथ यात्रा कर सकता है और एक अत्यधिक उन्नत इर्नशियल नेविगेशन प्रणाली द्वारा निर्देशित है | इस मिसाइल का आखिरी सफल परीक्षण नवंबर 2017 में हुआ था | इस अत्याधुनिक मिसाइल का इस्तेमाल कहीं से भी किया जाता है | दोपहर 11 बजकर 44 मिनट पर चांदीपुर के इंटिग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) के प्रक्षेपण परिसर-3 से इसका प्रक्षेपण किया गया | इसे पूरी तरह से भारत में डिजाइन किया गया है | यह प्रक्षेपण सफल रहा | जांच के दौरान इस मिशन के सारे उद्देश्य पूरे हो गए | इस मिसाइल में एक इंजन है |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा