ओपनिंग के मामले में फिल्म पंगा हाल ही में रिलीज़ छपाक से भी पीछे रही
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म 'पंगा' (Panga) रिलीज हो चुकी है | 'पंगा' को जैसे रिव्यू (Panga Review) मिले थे, उसे देखकर लग रहा था कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगी | फिल्म की काफी तारीफ भी हुई लेकिन बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म अच्छा डिफेंस नहीं कर पाईं | फिल्म को पहले दिन उम्मीदों के मुताबिक दर्शक नहीं मिले | वुमेन ओरिएंटेड होने के बावजूद फिल्म इस कैटेगरी में भी पीछे ही रही है | ओपनिंग के मामले में 'पंगा' हाल ही में रिलीज़ हुई दीपिका पादुकोण स्टारर 'छपाक' से भी पीछे रही है |
शुक्रवार को बड़े पर्दे पर दो फिल्में एक साथ रिलीज हुईं, 'स्ट्रीट डांसर 3डी' और 'पंगा' बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म 'पंगा' (Panga) का पहले दिन का कलेक्शन करीब 2.70 करोड़ रहा | इस फिल्म का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है | फिल्म क्रिटिक और ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श के मुताबिक - पंगा' को 2.70 करोड़ की ओपनिंग मिली | फिल्म को मल्टीप्लेक्स में कुछ दर्शक मिल रहे हैं | हालांकि, टीयर-1 और टीयर-2 शहरों में कुछ ख़ास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है | फिल्म को सिंगिल स्क्रीन पर भी उम्मीदों के मुताबिक दर्शक नहीं मिले | कंगना की इस फिल्म का कलेक्शन उनकी आखिरी रिलीज फिल्म 'जजमेंटल है क्या' से भी कम है | इसका पहले दिन का कलेक्शन चार करोड़ था |
इस फिल्म में कंगना के अलावा ऋचा चड्ढा, मेघा बर्मन, स्मिता तांबे, नीना गुप्ता, जस्सी गिल हैं | पंगा एक महिला की कहानी है जो अपनी ग्रहस्त जिंदगी से निकलकर अपने कबड्डी खेलने के सपने को पूरा करती है | फिल्म 'पंगा' को भारत में 1450 और विदेश में 450 यानी कुल 1900 स्क्रीन्स मिली हैं | जबकि वरुण धवन और श्रद्धा कपूर स्टारर 'स्ट्रीट डांसर 3डी' को भारत में 3700 और विदेश में 670 यानी कुल 4370 स्क्रीन्स मिली है | स्ट्रीट डांसर 3डी ने अपने पहले दिन पंगा से लगभग 8 करोड़ रुपये ज्यादा का कलेक्शन किया है |




















