दूसरे दिन भी कंगना की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी से पंगा नहीं ले पाई
बॉलीवुड (Bollywood) में इस हफ्ते दो फिल्म बड़े पर्दे पर रीलिज हुईं | बॉलीवुड की क्वीन एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म 'पंगा (Panga)' और एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan), एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और नोरा फतेही की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी (Street Dancer 3D) रीलिज हुई | बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों फिल्मों में सबसे ज्यादा दर्शकों का प्यार 'स्ट्रीट डांसर 3डी' को मिलता दिख रहा है | दूसरे दिन भी 'पंगा' से ज्यादा 'स्ट्रीट डांसर 3डी' कमाई करने में कामयाब रही | 'पंगा (Panga)' बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर पहले दिन तो कुछ खास कमाल करने में असफल हुई थी, लेकिन दूसरे दिन इसकी कमाई में में थोड़ा इजाफा देखने को मिला है | फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक - स्ट्रीट डांसर 3डी (Street Dancer 3D) ने दूसरे दिन इसके हाथ कुल 13.21 करोड़ रुपये कमाए हैं |
वहीं, फिल्म 'पंगा (Panga)' ने की दूसरे दिन 5.61 करोड़ की कमाई की है | आपको बता दें कि पहले दिन फिल्म 'पंगा' ने जहां पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कुल 2.70 करोड़ रुपये की कमाई की थी | स्ट्रीट डांसर 3डी ने जहां अपने ओपनिंग डे पर कुल 10.26 करोड़ रुपये की कमाई की थी | इस हिसाब से दो दिनों में जहां 'स्ट्रीट डांसर 3डी' ने कुल 23.47 करोड़ रुपये की बिजनेस की है, तो दूसरी ओर 'पंगा' ने दो दिनों में कुल 8.31 करोड़ रुपये बटोरने में सफल रही | फिल्म 'पंगा' को भारत में 1450 और विदेश में 450 यानी कुल 1900 स्क्रीन्स मिली हैं, जबकि वरुण धवन और श्रद्धा कपूर स्टारर 'स्ट्रीट डांसर 3डी' को भारत में 3700 और विदेश में 670 यानी कुल 4370 स्क्रीन्स मिली है |




















