Kumbh 2019

पश्चिम बंगाल में अमित शाह की रैली को इजाज़त नहीं मिली

Medhaj News 13 May 19 , 06:01:39 India
amit_shah.jpeg

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पश्चिम बंगाल के जाधवपुर में रैली करने की इजाजत नहीं मिली है | अमित शाह दोपहर करीब 12.30 बजे यहां एक रैली को संबोधित करने वाले थे | अमित शाह की आज पश्चिम बंगाल में तीन रैलियां थी जिसमें कोलकाता, जाधवपुर और 24 परगना शामिल है | अमित शाह अनुपमा हाजरा के पक्ष में रैली करने के लिए यहां आने वाले थे |





अनुपमा हाजरा बीजेपी के टिकट पर जाधवपुर से किस्मत आजमा रहे हैं | साल 2014 में जाधवपुर सीट से बीजेपी 1.55 लाख वोट लाकर तीसरे स्थान पर रही थी | जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार समीर एच को मात्र 26 हजार वोट मिले थे | इस बार के चुनाव में टीएमसी ने सौगत बॉस का टिकट काटकर मिमी चक्रवर्ती पर अपना भरोसा जताया है | राज्य में अंतिम चरण का चुनाव 19 मई को होगा | इससे पहले हुए 6 चरणों में छिटपुट घटनाओं के साथ भारी संख्या में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया | वोटों की गिनती 23 मई को होगी |


    Comments

    • Medhaj News
      Updated - 2019-05-13 15:51:30
      Commented by :Manoj Kumar

      ye galat bat hai chunavi raili karane ka adhikar sabako hai


    • Load More

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • छोटी लेकिन बड़ी आरजू

    • मैं ऐसी ही हूँ!

    • कुछ सच्चा सा

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष