Headline

Kumbh 2019

पाकिस्तान से उड़ा संदिग्ध विमान जयपुर में उतारा गया

Medhaj News 11 May 19 , 06:01:39 India

इंडियन एयर फोर्स के फाइटर जेट प्लेन्स ने पाकिस्तान से आ रहे हैवी कार्गो प्लेन को रोका है और उसे जयपुर हवाई अड्डे पर लैंड कराया है | प्लेन के पायलट से पूछताछ जारी है | इस प्लेन का नाम एंटोनोव एएन-12 बताया जा रहा है और पाकिस्तानी वायु स्पेस से भारतीय वायु स्पेस में घुस गया था | आज दोपहर जॉर्जिया का एक एयरक्राफ्ट एएन-12 जिसने पाकिस्तान के कराची से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी वह अपने निर्धारित रास्ते से भटक गया और उत्तरी गुजरात के रास्ते भारतीय हवाई वायु क्षेत्र के भीतर प्रवेश कर गया | भारत की चौकस वायुसेना ने एयरक्राफ्ट को पकड़ लिया और उसे जयपुर एयरफील्ड पर लैंड कराया | अभी और जानकारी का इंतजार किया जा रहा है | बालाकोट में भारतीय वायु सेना के जरिए की गई एयर स्ट्राइक के बाद से ही भारतीय वायु सेना काफी चौकस है और पाकिस्तान की तरफ से होने वाली किसी भी हवाई गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं | हालांकि आज जो विमान जयपुर में लैंड कराया गया है वो जॉर्जिया का बताया जा रहा है लेकिन चूंकि ये कराची से आ रहा था और गलत रास्ते से भारतीय वायु क्षेत्र में प्रवेश कर गया, इसलिए इसके पायलट से पूछताछ की जा रही है |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • छोटी लेकिन बड़ी आरजू

    • मैं ऐसी ही हूँ!

    • कुछ सच्चा सा

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष