शबाना आज़मी की गाड़ी और ट्रक में भिड़त, बुरी तरह जख्मी शबाना आजमी
बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी (Shabana Azmi) कार हादसे में बुरी तरह घायल हो गई हैं | शबाना आज़मी का पुणे-मुंबई हाईवे पर कोहलपूर टोल के पास एक्सिडेंट हुआ है | बताया जा रहा है कि हाईवे पर शबाना आज़मी की गाड़ी और ट्रक में भिड़त हुई | इसमें उन्हें काफी चोटें आई हैं | जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार शाम करीब 4 बजे हुआ | न्यूज़ एजेंसी एएनआई के ट्वीट के अनुसार हादसे वक्त कार में जावेद अख्तर भी सवार थे | उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई है | हादसे में शबाना आजमी का हाथ और चेहरा बुरी तरह जख्मी हो गया है | हादसे के बाद सामने आई तस्वीरों में शबाना आजमी बेहोशी की हालत में लेटी हुई नजर आ रही हैं |
वहीं एक दूसरी तस्वीर में उनकी कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है | शबाना आजमी को उनके दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है | उन्होंने अपने करियर में 130 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है | वह गीतकार जावेद अख्तर की पत्नी हैं | उल्लेखनीय है कि 17 जनवरी यानी कल ही जावेद अख्तर का जन्मदिन था | इस दौरान उनका पूरा परिवार जन्मदिन मनाने के लिए जुटा था | शबाना आजमी ने अपने अभिनय करियर की शुरआत साल 1974 में महज 24 साल की उम्र में 'अंकुर' फिल्म से की थी | पहली ही फिल्म के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवाार्ड से नवाजा गया था | इसके अलावा उन्हें उनकी फिल्में 'अर्थ, मंडी, शतरंज के खिलाड़ी, अमर अकबर एंथनी, कर्म, देवता, किस्सा कुर्सी का, जुनून, अलबर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है, फायर, उमराव जान, मटरू की बिजली का मन डोला, नीरजा' के लिए जाना जाता है |


