बिग बॉस 13 में हिमांशी खुराना के घर में दोबारा एंट्री लेने की सुगबुगाहट तेज
बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) के घर में दोबारा एंट्री लेने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। कुछ दिन पहले ऐसी खबर आई थी कि हिमांशी शो में 'वीकेंड का वार' में बतौर मेहमान आएंगी। हालांकि अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। इस बीच हिमांशी से जुड़ी एक और जानकारी सामने आई है। खबरों की मानें तो हिमांशी ब्रेकअप के बाद घर में दोबारा वाइल्ड कार्ड एंट्री कर सकती हैं। सूत्रों की मानें तो हिमांशी खुराना 'बिग बॉस 13' में कुछ दिनों में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री लेंगी। खास बात है कि हिमांशी शो में सबसे ज्यादा करीब आसिम और शेफाली जरीवाला के थीं। शो में आसिम उनसे प्यार करने लगे थे जिसे उन्होंने हिमांशी को भी बताया था। हालांकि हिमांशी ने कहा था कि वो इंगेज है और उनका मंगेतर उनका बाहर इंतजार कर रहा है।
अभी हाल ही में शेफाली जरीवाला के पति ने आसिम को हिमांशी से जुड़ा मैसेज दिया कि आपका कोई बाहर इंतजार कर रहा है। आसिम के पूछने पर उन्होंने हिमांशी का नाम लिया। इसके बाद 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने आसिम को बताया कि हिमांशी का ब्रेकअप हो चुका है। इसकी वजह आप हो। सलमान ने आसिम से कहा- 'तुम्हारी वजह से हिमांशी और उनके मंगेतर का रिश्ता टूट गया है। मैंने तुमसे कहा था कि उसकी सगाई हो चुकी है और तुम्हें उससे दूर रहना चाहिए। तुम नहीं माने और तुमने उसे नेशनल टीवी पर प्रपोज कर दिया। इस वजह से हिमांशी के मंगेतर ने उन्हें छोड़ दिया।
आसिम ने सफाई दी थी। साथ ही कहा कि उन्हें एहसास हुआ होगा कि वो भी मुझसे प्यार करती है। इसी वजह से रिश्ता तोड़ा होगा। सलमान के इस बयान पर उनके भाई उमर ने भी ट्वीट करके अपने भाई का समर्थन किया। आपको बता दें, हिमांशी खुराना दस साल से रिलेशनशिप में थीं। ऐसे में अब देखना होगा कि ब्रेकअप के बाद अगर वह घर में एंट्री लेती हैं तो आसिम का क्या रिएक्शन होगा।


