आज बिग बॉस में पारस की बात सुन सलमान खान ने खोया आपा, रोकनी पड़ी शूटिंग
हाल ही में आई पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान इस वीकेंड के वार की शूटिंग में काफी एग्रेसिव हो गए थे। बताया जा रहा है कि सलमान ने पहले इस हफ्ते हुए मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य के झगड़े पर दोनों को खूब बातें सुनाईं। इसके बाद सलमान ने उनके रवैये पर खूब गुस्सा दिखाया है। आगे सलमान ने पारस छाबड़ा का पर्दाफाश करते हुए माहिरा से उनके रिश्ते को गेम बताया। सलमान ने इस बातचीत में पारस की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी का जिक्र किया था, जिसे सुनकर पारस सलमान खान के ही साथ बद्तमीज़ी से पेश आने लगे। पारस को ऊंची आवाज़ में बात करते देख सलमान खान अपना आपा खो देते हैं, और उन्हें धमकी तक देने लगते हैं।
View this post on Instagram@parasvchhabrra ke girlfriend ke baare mein kaunsa sach jaante hai @BeingSalmanKhan? Dekhiye inka yeh angry roop aaj raat 9 baje. Anytime on @voot @vivo_india @daburamlaindia @bharat.pe #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan
रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि सलमान खान इन बातों को सह नहीं पा रहे थे, जिसके बाद मेकर्स द्वारा शूटिंग को थोड़ी देर के लिए रोककर सलमान खान को शांत करवाया गया था। पिछले वीकेंड भी सलमान खान शहनाज़ के कारण काफी एग्रेसिव होते हुए नज़र आए थे। देखना होगा कि सलमान और पारस के इस झगड़े का क्या हल निकल पाता है। कुछ दिनों पहले खबरें थीं कि सलमान खान इन सब मामलों से दूर रहना चाहते हैं इसलिए वो इस शो को छोड़ना चाहते हैं, हालांकि सलमान ने कन्फर्म किया कि वो शो के एंक्सटेंशन को भी होस्ट करने वाले हैं। शो की शुरुवात से पहले खबरें थीं कि सलमान शूटिंग के दौरान काफी तनाव में आ जाते हैं, इसलिए उनकी मां ने भी उन्हें इस सीज़न का हिस्सा बनने से इनकार किया था।


