Kumbh 2019

इस सीजन के ये बने खतरों के खिलाड़ी

Medhaj News 11 Mar 19,23:31:18 Entertainment

पुनीत पाठक 'ख़तरों के खिलाड़ी' के इस सीजन के विजेता बने हैं | टॉप 3 फ़ाइनलिस्ट में पुनीत पाठक, रिधिमा पंडित और आदित्य नारायण के बीच मुक़ाबला था | लेकिन, पुनीत सबको हराकर शो के विजेता बन गए | शो के फ़िनाले में अक्षय कुमार बतौर गेस्ट आए थे | अक्षय ने ख़तरों के खिलाड़ी में अपनी अपकमिंग फिल्म 'केसरी' का प्रमोशन किया | पुनीत पाठक एक एक्‍टर और कोरियोग्राफर हैं |





उन्‍होंने अपने करियर की शुरुआत 'डांस इंडिया डांस' कार्यक्रम से की थी | उन्होंने फिल्‍म एबीसीडी में चंदू की भूमिका निभाई थी और एबीसीडी-2 में विनोद का किरदार निभाया था | यही नहीं डास इंडिया डांस के 5वें सीजन में वो बतौर जज भी आए थे | इसके साथ ही अब पुनीत पाठक 'ख़तरों के खिलाड़ी' सीजन 9 की ट्रॉफ़ी और चमचमाती मारुति सुजूकी स्विफ्ट अपने घर ले गए हैं | फ़िनाले के आख़िर में आदित्य नारायण ने पुनीत को कड़ी टक्कर दी थी | लेकिन, टास्क टाइमिंग में गेप की वजह से पुनीत ने 'ख़तरों के खिलाड़ी' का ख़िताब अपने नाम कर लिया |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?

    • चाँद और चाँदनी का साथ

    • चेहरा- सच या झूठ?