Headline

Kumbh 2019

Anupam Kher Birthday: सिनेमा के इस बेहतरीन कलाकार की लाइफ़ से जुड़ी दिलचस्प बातें जानिये

Medhaj News 7 Mar 19,17:19:59 Entertainment

7 मार्च को दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर Anupam Kher का बर्थडे होता है। इस साल अनुपम 64 साल के हो रहे हैं! Anupam Kher birthday सिनेमा के इस बेहतरीन कलाकार की लाइफ़ भी कम फ़िल्मी नहीं है। संघर्ष के शुरूआती दिनों में मुंबई के फुटपाथों और रेलवे स्टेशनों पर सोने वाले अनुपम आज अलग-अलग भाषाओं में 500 से ज्यादा फ़िल्में कर चुके हैं। 'नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा' के काबिल स्टूडेंट रहने के अलावा वो वहां के चेयरपर्सन भी रहे। अनुपम खेर हर विषय पर बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं। अनुपम के बारे में एक दिलचस्प राज़ यह भी है कि वो हवाई यात्रा करते समय पिछले 27 साल से लगातार सफ़ेद शर्ट और ब्लू जींस ही पहनते आ रहे हैं |अनुपम खेर ने बताया कि- “हवाई जहाज की यात्रा करते समय उन्हें शुरू में बहुत डर लगता था। काम की वजह से कई बार यात्राएं करनी होतीं तो मैंने अनुभव किया कि सफ़ेद शर्ट और ब्लू जींस में मैं अपने आप को शांत रख पाता हूं और अपने डर पे नियंत्रित रख पाता हूं। इसलिए मैं पिछले 26 साल से हवाई यात्रा के दौरान सफ़ेद शर्ट और ब्लू जींस ही पहन रहा हूं।अपने पुराने दिनों का एक किस्सा सुनाते हुए अनुपम बताते हैं "मेरा पहला इश्क, पहला किस और पहली मोहब्बत डिजॉस्टर थी।





हमारे ज़माने में प्यार का मामला आज की तरह फ़ास्ट नहीं था। एक लड़की से बात करने में ही एक साल लग जाते थे। हम हिंदी मीडियम वालों को इंग्लिश मीडियम की लडकियां बिलकुल भाव नहीं देतीं थी। अनुपम खेर कहते हैं "उन दिनों हमारे शहर शिमला के सिनेमा हॉल में एक हॉरर फ़िल्म 'एग्जॉस्टेड' लगी थी, तो पहले मैं अपने दोस्त के साथ देखने गया कि फ़िल्म के कौन से सीन में वो सबसे ज्यादा डरेगी और उसी समय मैं उसका हाथ पकड़ लूंगा। एक सीन भी मिल गया जिसमे फ़िल्म की हीरोइन की गर्दन 360 डिग्री तक घूमती है। बस फिर मैं उस लड़की के साथ गया। फ़िल्म शुरू हुई मैंने उस सीन का इंतज़ार करना शुरू किया, सीन आया तो मैंने अपना हाथ सीट पर रखा ताकि वो डरते ही मेरा हाथ पकड़ ले। वो डरावना दृश्य जैसे ही आया, उसने मेरा हाथ कस के पकड़ लिया लेकिन, वो इतना डर गई कि मेरी उंगलियों को ज़ोर से अपने ही दांत से काट दिया। पूरे हाल में मेरी चीखें गूंज रही थीं और उस दिन के बाद से मेरा इश्क का सारा भूत उतर गया। अनुपम खेर पहले ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने कॉमेडी रोल के लिए 5 बार फ़िल्मफेयर अवार्ड जीता है और उन्होंने बैक टू बैक 8 बार फ़िल्मफेयर अवॉर्ड जीते हैं। उनका एक और दिलचस्प अंदाज़! 1988 में फ़िल्म ‘विजय’ के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर फ़िल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वर्ष 1989 में उन्हें फ़िल्म ‘डैडी’ के लिए नेशनल स्पेशल ज्‍यूरी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उसी साल ‘राम लखन’ के लिए बेस्ट कॉमेडियन का फ़िल्मफेयर अवॉर्ड उनकी झोली में गिरा। 1990 में ‘डैडी’ के लिए फ़िल्मफेयर बेस्ट क्रिटिक्स अवॉर्ड से नवाज़ा गया। 1991 में ‘लम्हे’ के लिए बेस्ट कॉमेडियन के फ़िल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया तो 1992 में ‘खेल’ के लिए बेस्ट कॉमेडियन का फ़िल्मफेयर पुरस्कार उनके नाम हुआ। 1993 में ‘डर’ के लिए बेस्ट कॉमेडियन फ़िल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किया। जबकि 1995 में ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के लिए बेस्ट कॉमेडियन के फ़िल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर एक अभिनेत्री और सांसद हैं, उनकी शादी साल 1985 में हुई थी। अनुपम की पहली पत्नी से उनकी एक संतान भी हैं।





https://twitter.com/i/status/1103505721629519872


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?

    • चाँद और चाँदनी का साथ

    • चेहरा- सच या झूठ?