Headline

Kumbh 2019

अभिनेता सलमान खान राजनीति में करेंगे एंट्री

Medhaj News 7 Mar 19,20:30:44 Entertainment

अभिनेता सलमान खान क्या राजनीति में अपनी पारी शुरू करने वाले हैं | क्या वो मध्य प्रदेश से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाले हैं | भोपाल में आज सीएम कमलनाथ ने अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करने के लिए प्रेस क़ॉन्फ्रेंस की | प्रेस कॉन्फ्रेंस लगभग खत्म होने को थी उसी दौरान सीएम ने कहा मैं राजनीति से अलग कुछ और बात बताना चाहता हूं | फिर उन्होंने कहा, मेरी सलमान खान से बात हुई है | सलमान 1 अप्रैल से लेकर 18 अप्रैल तक एमपी में रहेंगे |





सीएम कमलनाथ ने बताया कि हमने सलमान से मध्य प्रदेश में योगदान देने की अपील की है | संंस्कृति और पर्यटन को प्रमोट करने के लिए उनसे बात हुई है | ये वो समय होगा जब लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लग चुकी होगी | ऐसे में सलमान किसी सरकार योजना के प्रचार के लिए तो आएंगे नहीं | इसलिए अटकलें हैं कि कहीं वो यहां से लोकसभा चुनाव तो नहीं लड़ रहे | हालांकि मीडिया ने जब सीएम से सलमान के चुनाव लडऩे के बारे में पूछा तो वो बिना जवाब दिए चले गए |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?

    • चाँद और चाँदनी का साथ

    • चेहरा- सच या झूठ?