5 राज्यों में NOTA का बढ़ा कोटा

NEWS DESK  |  Election  |  20 May 16,11:42:11  |  

नई दिल्ली,

पांच राज्यों के चुनाव नतीजे घोषित होते ही राजनीतिक दलों में जीत की खुशी जारी है। किसी पार्टी ने राज्य में पहली बार जीत से इतिहास रचा, तो किसी ने दोबारा सत्ता हासिल की। वहीं किसी राजनीतिक दल ने दूसरे की कुर्सी पर कब्ज़ा किया।

चुनाव नतीजे घोषित होते ही मतगणना केंद्र से लेकर पार्टी दफ़्तर तक आतिशबाज़ी और मिठाईयों से अबतक जश्न मनाया जा रहा है। लेकिन चुनाव आयोग द्वारा जारी एक आंकड़े ने लोगों की निराशा भी ज़ाहिर की। चुनाव आयोग ने NOTA बटन दबाने वाले मतदाताओं के आंकड़े जारी किए।

आयोग के मुताबिक पांच राज्यों के चुनाव के दौरान करीब 16,85,808 मतदाताओं ने NOTA बटन दबाया। जिससे लोगों के बीच राजनीति से निराशा के आलम का पता चलता है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने 8,31,836 NOTA को अपना पहला विकल्प चुना। वहीं तमिलनाडु में 5,57,888 मतदाताओं को कोई उम्मीदवार पंसद न आते हुए उन्होंने NOTA का इस्तेमाल किया। जबकि असम में करीब 1,88,978 और केरल में 1,07,106 मतदाताओं ने NOTA बटन दबाया। हालांकि पुडुचेरी के NOTA आंकड़े अभी घोषित नहीं किएं गए है।

इन आंकडों से यह साफ पता चलता है कि इन चुनावों में ऐसे उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे गए जिन्हें मतदाताओं का समर्थन ही नहीं मिला।