विधानसभा चुनाव समाप्त, अब 19 मई का इंतजार

News Desk  |  Election  |  16 May 16,19:58:58  |  

चेन्नै,

तमिलनाडु विधासभा चुनाव में 234 विधानसभा क्षेत्रों में 72 फीसदी मतदान हुआ है। पांच करोड़ 82 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 2011 में विधानसभा चुनाव में 78.12 फीसदी मतदान हुआ था। ये जानकारी चुनाव आयोग ने दिल्ली में अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

चुनाव खत्म होते ही 3336 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम मशीन में बंद हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर चुनाव में 7500 फ्लाइंग स्कॉवड्स को तैनात किया गया था।

चुनाव आयोग ने बताया कि चुनाव के दौरान 8 जिलों में बारिश ने मतदान में रुकावट पैदा की थी। इन क्षेत्रों में शाम 6 बजे के बाद जो लोग खड़े थे उन्हें वोट डालने के लिए टोकन दिये गये हैं।

तमिलनाडु में चुनाव के दौरान 110 करोड़ रुपये करीब जब्त किये गये। 1.83 लीटर के करीब शराब और काफी मात्रा में सोना और चांदी भी जब्त किये गये हैं। चुनाव में 14 पोलिंग स्टेशन खासकर दिव्यांशों के लिए बनाये गये थे।

चुनाव आयोग ने तमिलनाडु में शांति से चुनाव संपन्न होने के लिए सभी पोलिंग कर्मियों, सुरक्षों बलों, मतदाताओं एवं अन्य लोगों का धन्यवाद किया।