Headline


RBI के डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया

Medhaj News 24 Jun 19 , 06:01:39 Business & Economy

भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य ने कार्यकाल पूरा होने से पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया | उनका छह महीने के बाद कार्यकाल पूरा होना था, लेकिन उन्होंने अभी ही इस्तीफा दे दिया | उर्जित पटेल को आरबीआई का गवर्नर बनाए जाने के बाद दिसंबर 2016 में आचार्य को बैंक में डिप्टी गवर्नर के पद पर नियुक्त किया गया था | इसके बाद आरबीआई ने बयान जारी करके कहा, कुछ हफ़्तों पहले डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य ने आरबीआई को पत्र लिखकर कुछ निजी वजहों से 23 जुलाई के बाद इस पद पर नहीं बने रहने की बात कही थी | इस पत्र पर आरबीआई अब विचार कर कर रहा है | आरबीआई की स्वायत्तता सहित कई मुद्दों पर सरकार के साथ बढ़ते मतभेदों के बीच उर्जित पटेल ने गवर्नर पद से दिसंबर 2018 में इस्तीफा दे दिया था | पटेल के इस्तीफे के बाद शक्तिकांत दास को गवर्नर नियुक्त किया गया था | बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, आरबीआई के एक अन्य गवर्नर एनएस विश्वनाथन का जुलाई महीने के पहले सप्ताह में कार्यकाल खत्म होना था, लेकिन उनका कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है | आरबीआई के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मिशेल पात्रा, प्रिंसिपल इकॉनोमिक एडवाइजर संजीव सान्याल को आचार्य की जगह आरबीआई का गवर्नर बनाया जा सकता है |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl