बेनेली इंडिया ने अपनी शानदार बाइक लियोनसिनो 250 को लॉन्च किया
बेनेली इंडिया (Benelli India) ने अपनी शानदार बाइक लियोनसिनो 250 (Benelli Leoncino 250) को लॉन्च कर दिया है | इसकी भारत में कीमत (Price in India) 2.5 लाख (Ex-Showroom) रुपये होगी | खास बात यह है कि इस मोटरसाइकिल में कंपनी अपने ग्राहकों को तीन साल की अनलिमिटेड किलोमीटर (Three Years Unlimited kilometer Warranty) तक की वारंटी देगी | कस्टमर्स इसे बेनेली इंडिया की ऑफीशियल वेबसाइट (Official website of Benelli India) या नज़दीकी डीलरशिप (Dealers of Benelli India) से जाकर 6 हज़ार रुपये (Fully Refundable) में बुक कर सकते हैं |
Leoncino 250 चार कलर्स व्हाइट, ग्रे, रेड और ब्राउन में आएगी | बाइक में सिंगल सिलिंडर, फोर स्ट्रोक, लिक्विड कूल्ड और 249 सीसी इंजन होगा | हर सिलिंडर में चार वॉल्व होंगे | इसके अलावा 37 एमएम थ्रॉटल बॉडी (Throttle Body) के साथ इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इन्जेक्शन (Electric Fuel Injection) और 6 गियर बॉक्स होंगे | इसके अलावा 9250 आरपीएम और 21एनएम पर 25.8 पीएस का मैक्सिमम पॉवर होगा |
सस्पेंशन की बात करें तो Leoncino 250 में फ्रंट साइड में 41 एमएम का अपसाइड डाउन फॉर्क है जबकि बैक साइड में प्रिलोडेड ऐडजेस्टेबल मोनोशॉक स्विंगिंग आर्म होगा | बार्किंग सिस्टम में फोर पिस्टन कैलिपर के साथ फ्रंट पर 280 एमएम का फ्लोटिंग डिस्क मिलेगा जबकि बैक साइड में डुअल चैनल एबीएस के साथ सिंगल पिस्टन फ्लोटने कैलीपर के साथ 240 एमएम डिस्क होगा | 17" एल्युमिनियम एलॉय रिम के साथ 110/70-R17 और 150/60-R17 टायर होगा |

