Headline


पेट्रोल और डीजल के रेट में और कमी आ सकती है, ये है कारण

Medhaj News 13 Jun 19 , 06:01:39 Business & Economy

क्रूड ऑयल की कीमतों में चल रही नरमी के बीच घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के भाव में गुरुवार को गिरावट देखी गई | इससे पहले लगातार चार दिन पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिरता रही थी | गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल के रेट में बुधवार के मुकाबले 8 पैसे और डीजल में 6 पैसे प्रति लीटर की गिरावट दर्ज की गई | इसी के साथ दिल्ली में पेट्रोल 70.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल 64.33 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया | इससे पहले बुधवार को पेट्रोल 70.43 रुपये और डीजल 64.39 रुपये प्रति लीटर था | जानकारों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के रेट में और कमी आ सकती है | अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव नरमी का सिलसिला चल रहा है |





हालांकि गुरुवार सुबह डब्ल्यूटीआई क्रूड मामूली तेजी के साथ 51.23 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर दिखाई दिया | वहीं ब्रेंट क्रूड भी 60.17 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर चल रहा है | गुरुवार को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 70.35 रुपये और डीजल की कीमत 64.33 रुपये है | मुंबई में पेट्रोल 76.04 रुपये और डीजल 67.45 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 72.61 रुपये और डीजल 66.25 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 73.09 रुपये और डीजल 68.06 रुपये, नोएडा में पेट्रोल 70.45 रुपये और डीजल 63.91 रुपये और गुरुग्राम में पेट्रोल 70.69 रुपये और डीजल 63.74 रुपये प्रति लीटर है |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl