Headline


शुक्रवार 7 मई को पेट्रोल-डीजल के दामों में आई काफी गिरावट

Medhaj News 7 Jun 19 , 06:01:39 Business & Economy

शुक्रवार 7 मई को देश में पेट्रोल-डीजल के दामों को काफी गिरावट देखने को मिली है, लगातार कई दिनों से घट रहे दामों से भारतीय नागरिकों काफी राहत मिल रही है। आज देश में पेट्रोल 12-14 पैसे तक वहीं डीजल 32-34 पैसे तक सस्ता हुआ है। इंडियन आयल की वेबसाइट के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 13 पैसे घटकर 70.94 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल 32 पैसे घटकर 64.90 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, गुरुवार के मुकाबले पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है।





मुंबई की बात की जाए तो यहां पेट्रोल 13 पैसे घटकर 76.63 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल 33 पैसे घटकर 68.06 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, गुरुवार के मुकाबले पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है। कोलकाता की बात की जाए तो यहां पेट्रोल 12 पैसे घटकर 73.19 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल 32 पैसे घटकर 66.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, बीते दिन के मुकाबले पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है। इसी प्रकार चेन्नई में पेट्रोल 14 पैसे घटकर 73.70 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल 34 पैसे घटकर 68.66 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, बीते दिन की तुलना में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे हैं।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl