मदर डेयरी मुहिम: दूध 4 रुपये प्रति लीटर सस्ता कर दिया
जी हां, मदर डेयरी (Mother Dairy) ने दूध 4 रुपये प्रति लीटर सस्ता कर दिया है | यह फायदा आपको बिना पैकेट वाले यानी खुले हुए दूध (milk) पर मिलेगा | कीमत में यह कमी करने के पीछे बड़ी मुहिम छिपी हुई है | यह मुहिम है पर्यावरण बचाने की | प्लास्टिक पर प्रतिबंध की मुहिम में योगदान के लिए मदर डेयरी ने ग्राहकों से पैकेट वाले दूध (milk) की बजाय टोकन वाला दूध खरीदने की अपील की है | टोकन वाले दूध के लिए ग्राहकों का रुझान बढ़ाने के लिए मदर डेयरी इसे 4 रुपये प्रति लीटर सस्ता बेचेगी | कंपनी के एमडी संग्राम चौधरी ने बताया कि टोकन वाले दूध(milk) की बिक्री बढ़ाने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए जाएंगे |
उन्होंने बताया कि दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में हर घर आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी | कंपनी के प्रतिनिधि एनसीआर के 4000 घरों में जाकर 2 अक्टूबर तक 1000 किलो प्लास्टिक वेस्ट जुटाएंगे | डेयरी की तरफ से बताया गया कि दूध (milk) की मांग को पूरा करने के लिए डेयरी ने क्षमता 10 लाख लीटर प्रतिदिन तक बढ़ाई है | ग्राहकों को इस नकद प्रोत्साहन से सालाना 140 करोड़ का लाभ होगा |


