Headline


अब महिलाएं भी मस्जिदों में नमाज़ अदा कर पाएंगी

Medhaj News 29 May 19 , 06:01:39 Business & Economy

कोलकाता की दो बड़ी मस्जिदों - नाखुदा और टीपू सुल्तान में अब महिलाएं भी नमाज़ अदा कर पाएंगी | इमाम एसोसिएशन की ओर से पत्र भेजकर ये फैसला सुनाया गया है | बंगाल इमाम एसोसिएशन की इस पहल से महिलाएं बेहद खुश हैं | नमाज़ पढ़ने के साथ ही महिलाओं को यहां शौचालय से लेकर आराम करने तक की सहूलियत दी जाएगी | बंगाल इमाम एसोसिएशन के चेयरमैन मोहम्मद याहिया का कहना है कि कोलकाता की इन मस्जिदों में महिलाओं के लिए व्यवस्था नहीं होने के कारण यहां आने के बावजूद महिलाएं नमाज़ नहीं पढ़ पाती थीं | उनका कहना है कि शरिया के नियमों के मुताबिक महिलाएं भी मस्जिदों में नमाज़ पढ़ सकती हैं, लेकिन इसके लिए पर्दा आवश्यक है |





नाखुदा मस्जिद के इमाम शफीक कासमी ने एसोसिएशन का पत्र मिलने के बाद महिलाओं के मस्जिद में नमाज़ पढ़ने की व्यवस्था करने के आदेश दे दिए हैं | मस्जिद में तीन गेट हैं | एक गेट सिर्फ महिलाओं के लिए खोला जाएगा | वहीं पर महिलाओं के लिए वजू करने और आराम करने की भी जगह बनाई जा रही है | धर्मतल्ला स्थित टीपू सुल्तान मस्जिद में भी इसी तरह की व्यवस्था की जा रही है, जहां महिलाओं के लिए नमाज़ पढ़ने, वॉशरूम, आराम करने का स्थान बनाया जा रहा है | रमजान के पाक मौके पर यह खबर महिलाओं के लिए खुशी का सबब बन गई है |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl

    • ओवुमनिया