Headline


मांग घटने से सोने की कीमत में गिरावट

Medhaj News 8 Jun 19 , 06:01:39 Business & Economy

विदेशी बाजार में कमजोरी के रुख के बीच आभूषण विक्रेताओं की मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 70 रुपये की गिरावट के साथ 33,420 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी | अखिल भारतीय सर्राफा संगठन के अनुसार, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के ताजा उठाव के कारण चांदी की कीमत 100 रुपये की तेजी के साथ 38,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी | दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 और 99.5 प्रतिशत की शुद्धता वाला सोना 70-70 रुपये की हानि के साथ क्रमश: 33,420 और 33,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए |





गिन्नी (8 ग्राम) 26,700 रुपये के पिछले स्तर पर बनी रही | बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में कमजोरी के रुख के बीच स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग घटने के कारण सोने की कीमत में गिरावट आई | वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना हानि के साथ 1,334.60 डॉलर प्रति औंस रह गया | जबकि चांदी सुधर कर 14.99 डॉलर प्रति औंस हो गयी | चांदी हाजिर 100 रुपये बढ़कर 38 हजार प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 72 रुपये की हानि दर्शाती 36,878 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई | हालांकि चांदी सिक्का का भाव लिवाल 80 हजार और बिकवाल 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर बना रहा |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl