Headline


बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव के पिता सत्यपाल यादव ने अंतिम सांस ली

Medhaj News 7 Sep 19 , 06:01:39 Business & Economy

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव के पिता सत्यपाल यादव का 60 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने गुरुवार रात को अंतिम सांस ली और गुरुग्राम के मदनपुरी श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। सत्यपाल लंबे समय से बीमार थे और 17 दिनों से मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। उनका सुबह 10 बजे रिश्तेदारों और अन्य जानकारों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। राजकुमार राव के पिता राजस्व विभाग में सरकारी कर्मचारी थे। साल 2017 में राजकुमार राव की मां का देहांत हो गया था, जब वो फिल्म न्यूटन की शूटिंग कर रहे थे। राजकुमार राव अपनी मां के काफी करीब थे और उन्होंने मां को समर्पित करते हुए अपने नाम की स्पेलिंग में एक M एक्सट्रा लगाया है।





उनकी मां को मार्च 2016 में दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद से वो बीमार चल रही थीं। राजकुमार राव एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते हैं और फिल्मों में आने से पहले उन्हें काफी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा है। वैसे राजकुमार राव के परिवार में उनके एक भाई अमित और एक बहन मोनिका हैं। राजकुमार राव ने एक इंटरव्यू में बताया था कि दो साल तक उनके स्कूल टीचर ने ही उनकी फीस दी थी। वहीं उन्होंने स्कूली पढ़ाई के बाद एफटीआईआई से पढ़ाई की और 2010 में बॉलीवुड में कदम रखा। कहा जाता है कि उन्हें अपनी फिल्म के लिए 11 हजार रुपये मिले थे। उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl