जियो को टक्कर देने के लिए BSNL नए साल पर पेश करेगा ‘टैरिफ प्लान’
जियो को टक्कर देने के लिए सभी टेलीकॉम कंपनियां नए-नए ऑफर लेकर आ रही है। इस रेस में अब भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) भी कूद पड़ी है। अपने ग्राहकों के लिए नए लुभावने ऑफर के तहत नया ऑफर लेकर आ रही है।
नए साल के अवसर पर बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेटा प्लान दे रही है। इस प्लान में 149 रुपए में या फिर इससे भी कम रुपए का ‘टैरिफ प्लान’ लॉन्च किया जाएगा।
यह नया टैरिफ प्लान जनवरी को पेश किया जाएगा।
बीएसएनएल के अध्यक्ष एंव प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने कहा, “हमने बीएसएनएल के मोबाइल फोन ग्राहकों को अगले महीने से 149 रुपए या इससे कम पैसे में एक माहिने का टैरिफ प्लान किसी भी नेटवर्क पर मुप्त अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉइस कॉल एवं कुछ डाटा देने की शुरुआत करने की योजना बनाई है।”
