खुशखबरीः सिर्फ इतने रूपए में AIRTEL में पाए फ्री कॉलिंग! इसके अलावा और भी.....

मेधज न्यूज़  |  Business & Economy  |  18 Dec 16,15:44:25  |  

जियो ने टेलिकॉम जगत हाहाकार मचा रखा है। जियो ने सभी कंपनियों को मजबूर कर दिया है कि वे कम से कम दामों में अपने ग्राहकों को ज्यादा सुविधाएं दे। इसी कड़ी में एयरटेल ने अपने ग्राहकों को नए साल का तोहफा देने वाली है। इस तोहफे में वे अपने ग्राहकों मुफ्त कॉलिंग सुविधा देने वाले हैं, वो भी किसी नेटवर्क पर।

इसे भी पढ़े - नोटबंदी का जलवाः हैदराबाद के लोगों ने खरीदा इतना सोना कि आप सोच भी नहीं पाएंगे!

एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक, एयरटेल अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए जल्द ही यह ऑफर लाने वाली है। मिली जानकारी के मुताबिक, अब एय़रटेल के पोस्टपेड ग्राहक सिर्फ 549 रूपए में देश के किसी भी कोने में अनलिमिटेड बातें कर सकते हैं।

इस प्लान में आपको एक महीने फ्री कॉलिंग मिलेंगे, वो भी किसी भी नेटवर्क पर। इसके साथ ही 2जीबी 4जी डेटा, जबकि बिना 4जी वाले ग्राहकों को 1जीबी डेटा मिलेगा। इसके साथ ही रोजाना आपको 100 फ्री एसएमएस मिलेंगे।

इसे भी पढ़े - राहतः थोक महंगाई दर में आई कमी, नवंबर में घटकर 3.15 फीसदी पर पहुंची!

इस प्लान के अलावा 799 का प्लान भी आएगा। इसमें 549 वाले प्लान से दोगुना डेटा मिलेगा। जबकि 199 रूपए के प्लान में आपको लोकल और एसटीडी एयरटेल नंबर पर मुफ्क कॉलिंग मिलेगी।