प्रदूषण की वजह से दिल्ली में सभी स्कूल बंद
दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर दिल्ली ,जहरीली हवा और फ़िज़ा से लड़ रहा है। हेल्थ की इमरजेंसी , घोषित हो चुकी है जो कि माननीय उच्चत्तम न्यायालय द्वारा गठित एजेंसी ने की है। इस वजह से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सभी स्कूल 5 नवम्बर तक बंद करने के आदेश दिये है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि पराली जलाने के चलते दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण को देखते हुए स्कूलों को बंद कर दिया गया है | दिल्ली गाज़ियाबाद , नोएडा गैस के चैम्बर में तब्दील हो चुका है। उत्तर प्रदेश का लखनऊ भी प्रदूषण के मामले में पीछे नही है मगर दिल्ली से अभी बेहतर हालात में है। ई पी सी ऐ ने हरियाणा उत्तर प्रदेश के सचिव को पत्र लिख कर जरूरी कदम उठाने को कहा है। दिल्ली की A Q I , 533 नोएडा 656 और गुरिग्रम 528 जा पहुँचा है।
वहीं शुक्रवार को ही सुप्रीम कोर्ट के एक पैनल ने दिल्ली-एनसीआर में पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दी है | दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के स्तर को सीवीयर प्लस कैटेगरी में रखा गया है | पर्यावरण प्रदूषण रोकथाम और नियंत्रण ने हेल्थ इमरजेंसी घोषित होने पर सर्दियों के पूरे मौसम पटाखे जलाने पर बैन लगा दिया है | वहीं कंस्ट्रक्शन पर लगी रोक को 5 नंवबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है |
दिल्ली के लोधी रोड, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम इलाके में वायु प्रदूषण में PM 2.5 का लेवल एयर क्वालिटी इंडेक्स के अनुसार 500 के खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है | गाजियाबाद में ये आंकड़ा 487 पर है | वहीं नोएडा में भी ये आंकड़ा 500 को छूने की ओर बढ़ रहा है | यूपी के 8 शहर खतरनाक वायु प्रदुषण की चपेट में हैं | गुरुग्राम और सिरसा में भी हालात अच्छे नहीं हैं |


