Headline


पीएम ने इसको लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ हाई लेवल मीटिंग की

Medhaj News 16 Aug 19 , 06:01:39 India

देश की अर्थव्यवस्था (Indian Economy) को पटरी पर लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने इसको लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) के साथ हाई लेवल मीटिंग की है | गुरुवार को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त मंत्रालय के बड़े अधिकारियों के साथ अर्थव्यवस्था की हालत और उसे सुधारने के लिए बड़े कदम उठाने को कहा है | प्रधानमंत्री ने वित्त मंत्री से शेयर बाजार में आई गिरावट, आर्थिक धीमेपन और ऑटो सेक्टर्स में फिर से जान फूंकने के लिए इनकी समीक्षा कर ठोस कदम उठाने को कहा है | देश के विभिन्न सेक्टर्स में आर्थिक धीमापन है इससे देश की आर्थिक विकास दर घट गई है | देश की अर्थव्यवस्था को फिर से गति देने के लिए सरकार की तरफ से जल्द बड़े फैसले लिए जा सकते हैं |





इस बैठक में वित्त मंत्री ने प्रधानमंत्री को सभी सेक्टर्स से जुड़ी परेशानियों के बारे में बताया है | वित्त मंत्री ने बताय कि ऑटो और रियल्टी सेकटर्स में सेल्स गिरने और इनवेंट्री बढ़ने से दिक्कते बढ़ी है | वहीं, उन्होंने शेयर बाजार की गिरावट पर एफपीआई (विदेशी निवेशक) की चिंताओं के बारे में बताया | विदेशी निवेशक सरचार्ज की वजह से भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली कर रहे हैं | वित्त मंत्रालय, देश की इंडस्ट्रीज के लिए एक प्रोत्साहन पैकेज पर काम कर रहा है, जिसमें कर कटौती, सब्सिडी और अन्य प्रोत्साहन समेत कई वित्तीय कदम उठाए जाएंगे | इस पैकेज का लक्ष्य ना सिर्फ उद्योगों की लागत घटाना है, बल्कि ऐसे उपाय भी करने है, जिससे ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा मिले |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl