Headline


पंजाब में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी

Medhaj News 17 Aug 19 , 06:01:39 India

देश के कई राज्‍य इस समय भारी बारिश और बाढ़ की चपेट में हैं | उत्‍तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्‍सों में बारिश हो रही है | इसके साथ ही पंजाब में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है | मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में अगले 2 से 3 दिन तक भारी बारिश हो स‍कती है | बारिश के अलर्ट को देखते हुए मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने भी आदेश जारी करके सभी से हाई अलर्ट पर रहने को कहा है | मुख्‍यमंत्री ने शुक्रवार रात को आदेश जारी करके सभी डिप्‍टी कमिश्‍नरों से हाई अलर्ट पर रहते हुए हालात पर नजर रखने को कहा गया है |





मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट पर सभी डिप्‍टी कमिश्‍नरों से कहा है वे बारिश के हालात को देखते हुए पूरी तरह से तैयार रहें | उनसे यह भी कहा गया है कि वह अगले 2 से तीन के बारिश के अलर्ट को देखते हुए लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें | आधिकारिक प्रवक्‍ता के अनुसार, मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह पंजाब में बारिश के अलर्ट को देखते हुए खुद हालातों पर नजर बनाए हुए हैं | उन्‍होंने बिजली विभाग, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग, खाद्य विभाग समेत अन्‍य जरूरी विभागों से किसी हालात से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार रहने को कहा है | मुख्‍यमंत्री की ओर से इन विभागों से बारिश के बाद के हालातों को देखते हुए राहत और बचाव कार्य के संबंध में प्‍लान भी मांगे हैं | साथ ही उन्‍होंने अधिकारियों से मुख्यालय ना छोड़ने के लिए भी कहा है |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl