मेधज न्यूज़ के ठहाके: पति-पत्नी जोक्स....
Medhaj News 14 Feb 20 , 06:01:40 Ajab Gajab
अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
--------------------------------------------
अगर आपकी तोंद निकल रही है तो घबराएं नहीं...
क्योंकि एयर बैग हमेशा लग्जरी कारों में ही होते हैं।
-----
पति: सेल्फ कंट्रोल करना तो कोई तुमसे सीखे।
पत्नी (खुश होकर): वह तो है लेकिन किस बात पर?
पति: शरीर में इतनी शुगर है लेकिन मजाल है, कभी जुबान पर आने दो।
-----
एक दिन पति ने पत्नी को शराब चखाई।
पत्नी: यह तो बहुत कड़वी है।
पति: ...तो तुम क्या समझती थी कि मैं अय्याशी करता हूं। जहर के घूंट पीता हूं, जहर के।














