Headline



मेधज न्यूज़ के ठहाके: वेलेंटाइन डे पर एक होटल द्वारा दिया गया बम्पर ऑफर

Medhaj News 15 Feb 20 , 06:01:40 Ajab Gajab

वेलेंटाइन डे पर एक होटल द्वारा दिया गया बम्पर ऑफर कुछ इस प्रकार है।



इस 'वेलेंटाइन डे' पर आप अपनी पत्नी को हमारे होटल लाइए और भोजन पर 25% डिस्काउंट पाइए…।

....

.....

अपनी महिला मित्र को लाइए और 35% डिस्काउंट पाइए...।

.....

.....

अपनी प्रेमिका को लाइए और 40% डिस्काउंट पाइए…।

इतना ही नहीं। अब आखरी बम्पर ऑफर....

.....

.....

आप एक ही समय में इन सबको अपने साथ लाइए और 100% डिस्काउंट पाइए। इसके साथ ही एक महीने का कॉम्प्लिमेंट्री (फ्री) अस्पताल में रहने का मौका पाइए। यह ऑफर सी‍मित समय के लिए ही है...।

*****

लड़का- आय लव यू !

लड़की- पागल हो क्या तुम ?

... मैं शादीशुदा हूं...।

...और ऑफिस में एक मेरा बॉयफ्रेंड है।

....इतना ही नहीं मेरा एक्स-बॉयफ्रेंड भी है, जो मेरे ऑफिस के पड़ोस में रहता है।

....वैसे मेरा एक स्कूल फ्रेंड भी है, जिसके साथ मेरा सीरियस मैटर चल रहा है...।

....और तो और कल ही मेरे बॉस ने मुझे प्रपोज किया है।

इतना सब सुनने के बाद लड़का बोला- यार, देख लें...! कहीं एड्जस्ट हो सके तो...।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • मैं हूँ बहता चला

    • जज़्बा

    • जीत लेंगे हम

    • अनिश्चित समय

    • सीख रही हूँ