अफगानिस्तान में सरकारी कार्यालय पर हमला, 32 की मौत
Medhaj News 25 Dec 18,16:49:14 World
अफगानिस्तान के काबुल स्थित एक राजनयिक जिले के पास एक सरकारी कार्यालय में सोमवार को अचानक हुए विस्फोट और उसके बाद हुई गोलीबारी में कम से कम 28 नागरिकों, एक पुलिस अधिकारी और तीन हमलावरों की मौके पर ही मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, प्रवक्ता नजीब दानिश ने मीडिया को एक संदेश में कहा कि तीन पुलिसकर्मियों सहित करीब 20 लोग घायल हुए हैं। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। नवीनतम जानकारी में अफगान विशेष अभियान बलों द्वारा निशाना बनाई गई इमारत से 357 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। इस बारे में ज्यादा जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।



