गूगल ने पेश किया 2016 टॉप ट्रैंडिंग सर्च, जानें भारत में क्या रहा खास...
जैसे ही साल का अंत होने लगता है... क्या-क्या पूरे साल टॉप पर रहा इसकी लिस्ट जारी की जाती है। हाल ही में गूगल ने 2016 के टॉप ट्रैन्ड सर्च जारी किया है।
टॉप सर्च में सबसे पहला स्थान मिला है ‘रियो ओलंपिक 2016’ को। वहीं दूसरे नम्बर पर गेम ‘पोकेमॉन गो’ को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। तीसरे नम्बर पर ‘इयरो 2016’ को जगह मिली है। वहीं चौथे स्थान पर फिल्म ‘सुल्तान’ को सर्च किया गया है। पांचवा स्थान मिला है साउथ के सुपरस्टार ‘रजनीकांत’ की फिल्म ‘कबाली’ को।
आइए जानते हैं, 2016 में भारत में क्या रहा टॉप ट्रैंडिंग सर्च-
ग्लोबल न्यूज- अंतराष्ट्रीय खबरों में रियो ओलंपिक से जुड़ी खबरों को भारत में सबसे ज्यादा सर्च किया गया।
शख्सियत- सबसे ज्यादा सर्च करने वाले शख्सियत में डोनाल्ड ट्रंप टॉप पर रहे।
टेक्नॉलजी- टेक्नॉलजी में आईफोन 7 सबसे ज्यादा 2016 में सर्च किया गया।
फिल्म- फिल्मों में सलमान खान की ‘सुल्तान’ ने इस साल सबसे ज्यादा सर्च करने वाली फिल्म बनी।
अभिनेत्री- ‘एम.एस धोनी’ फिल्म के छोटे से किरदार से डेब्यू करने वाली ‘दिशा पटानी’ इस साल सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली अभिनेत्रियों में टॉप पर है।
अभिनेता- वहीं ‘एम.एस धोनी’ में धोनी का किरदार निभाने वाले सुशांत सिंह राजपूत सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले अभिनेता बने हैं।
