अश्विन ने इस मामले में की महान “कपिल देव” की बराबरी!

rajat tripathi  |  Trends  |  9 Dec 16,15:05:28  |  

भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने मुंबई में इंग्लैंड के साथ खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 इंग्लिश खिलाड़यों को पवेलियन की राह दिखाई।

अश्विन ने बेन स्टोक्स को आउट करते ही पारी में अपने 5 विकेट पूरे किए। उन्होंने 23वीं बार पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट हासिल किए। इसके साथ ही अश्विन ने एक पारी में 5 विकेट लेने के मामले में विश्वकप विजेता कप्तान कपिल देव की बराबरी कर ली है। टीम इंडिया के लिए 131 टेस्ट मैच खेलने वाले कपिल देव ने 23 बार पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए थे। कपिल देव ने अपने टेस्ट करियर में 434 विकेट हासिल किए थे।

इस मामले में अश्विन से आगे टर्बिनेटर हरभजन सिंह (25) और टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले (35) आगे हैं। हरभजन सिंह ने टीम इंडिया के लिए 103 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 417 विकेट लिए हैं। वहीं 132 टेस्ट मैच खेलने वाले कुंबले ने अपने टेस्ट करियर में 619 बार खिलाड़ियों का आउट किया है।

अश्विन दिखा रहे दम

दुनिया के नंबर एक गेंदबाज अश्विन इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में है। उनके आगे बल्लेबाज पानी मांगते नजर आते हैं। अश्विन अपना 43वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। उनके नाम अभी तक 240 विकेट दर्ज हो चुके हैं। फिलहाल अश्विन जिस तरह से गेंदबाजी कर रहे हैं। कहना बेमानी नहीं होगी कि अपने गेंद के दम पर नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।