बेटे का नाम ‘दाउद’ व ‘याकूब’ न रखने की फैन ने दी सलाह, इरफान ने दिया करारा जवाब!

मेधज न्यूज  |  Sports  |  28 Dec 16,11:15:04  |  

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने बेटे को जन्म दिया है। सैफ-करीना ने अपने बेटे का नाम ‘तैमूर’ रखा। इस नाम पर काफी विवाद खड़ा हुआ, लोगों ने इस नाम को रखने पर तरह-तरह के आपत्तिजनक कमेंट्स किए।

वहीं दूसरी ओर हाल ही में भारतीय क्रिकेट के ऑलराउंडर इरफान पठान भी पिता बने हैं। बेटे के जन्म पर एक फैन ने उन्हें बेटे का नाम ‘दाउद’ व ‘याकूब’ न रखने की सलाह दी।

इसे भी पढ़ें- नहीं रहे एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा

दिव्यांशु राज नाम के एक फैन ने ट्वीट कर कहा, “बेटा का पिता बनने पर आपको बधाई इरफान पठान! लेकिन, भाई उसका नाम दाउद या याकूब मत रखना। ये दुनिया बहुत हास्यास्पद है।”

इस सलाह पर इरफान पठान ने काफी करार व समझदारी भरा जवाब दिया।

उन्होंने लिखा, “दिव्यांशु, नाम चाहे कुछ भी रखें, लेकिन एक बात पक्की है वो भी अपने पापा और बड़े पापा की तरह इस मुल्क का नाम रोशन करेगा।”


हालांकि, इरफान ने बेटे का नाम ‘इमरान’ रखा है।

आपको बता दें, दाउद इब्राहिम मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन है। वहीं, याकूब मेनन को 1993 के मुंबई बम ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फांसी दी थी।

इसे भी पढ़ें- कांग्रेस का 132वां स्थापना दिवस! राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना!