बॉक्सिंग डे टेस्टः ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को पारी और 18 रन से हराया!
मेलबोर्न में खेले गए पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को पारी और 18 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के आधार पर 181 रनों से पिछड़ने वाली पाकिस्तानी टीम की दूसरी पारी मात्र 163 रनों पर सिमट गई।
इसे भी पढ़े - विराट कोहली ने बताया कि उनकी और अनुष्का की सगाई की खबरें झूठी!
पाकिस्तान के लिए पहली पारी में दोहरा शतक लगाने वाले अजहर अली ने इस पारी में भी संघर्ष किया। उन्होंने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। इसके अलावा सरफराज अहमद ने भी 43 रनों की पारी खेली। बाकी के पाकिस्तानी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण के सामने टिक नहीं पाए और पूरी पारी सिर्फ 163 रनों पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। इसके अलावा नाथन लियोन ने 3, हेजलवुड ने 2 और बर्ड ने 2 विकेट लिया।
इसे भी पढ़े - तेवरः मुलायम, अखिलेश और शिवपाल ने जारी किए अलग-अलग उम्मीदवारों की सूची! टूटने के कगार पर सपा
इससे पहले पाकिस्तान की पहली पारी के 443 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 624 रनों का विशाल सा स्कोर खड़ा किया। इस तरह ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी के आधार पर 181 रनों की बढ़त हासिल की। ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वॉर्नर ने तेज तर्रार 144 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा कप्तान स्टीव स्मिथ ने नाबाद 165 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं मिशेल स्टॉर्क ने भी 84 रनों की उपयोगी पारी खेली। पाकिस्तान के लिए सोहेल खान और यासिर खान ने 3-3 विकेट लिए। इसके अलावा वहाब रियाज ने 2 विकेट लिए।
