इंडिया की जीत में रूकावट, अभी तक नहीं शुरू हुआ खेल
बारिश विलेन साबित हो रही है। ऐसे में भारतीय टीम को ऐतिहासिक सीरीज जीत के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। सिडनी में सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है इसलिए अभी तक यह फैसला भी नहीं हो सका है कि मैच कितनी देर में शुरू हो पाएगा या अंपायर कब मैदान का मुआयना करने जा सकेंगे। दोनों टीमों के बीच चौथे दिन के मैच में भी बारिश खलल बनी थी। बारिश के कारण ही पहले सत्र में एक भी गेंद नहीं फेंकी गई और लंच की घोषणा कर दी गई। इसके बाद, दूसरे सत्र में अपने पिछले दिन के स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 236 रनों के स्कोर से आगे खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 64 रन जोड़कर टीम को 300 के स्कोर तक पहुंचाया और इसी स्कोर पर उसकी पहली पारी समाप्त भी हुई।वही ऑस्ट्रेलिया 31 साल बाद अपने घर में किसी टीम के खिलाफ टेस्ट मैच में फॉलोऑन खेल रही है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी आखिरी टेस्ट मैच के पांचवे दिन भीभारतीय टीम की हालत बेहद मजबूत नजक आ रही है। वह जीत की ओर बढ़ती दिख रही है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने फॉलोऑन मिलने के बाद अपनी दूसरी पारी में स्टम्प्स तक बिना कोई विकेट गंवाए छह रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (4) और मार्कस हैरिस (2) नाबाद हैं।








