धोनी और मैक्सवेल के इस छक्के में फर्क पता कर के बताएं
ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच (Australia vs Sri Lnaka) तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका की करारी हार हुई | इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बेहतरीन बल्लेबाजी की | मैच में डेविड वार्नर (David Warner) का शतक सबसे ज्यादा चर्चा में रहा वार्नर के अलावा कप्तान एरोन फिंच (Aaron Finch) ने 64 रन की पारी खेली और ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell ) ने 62 रन ठोक डाले | मैच में मैक्सवेल ने केवल 28 गेंदों में ही 62 रन बना लिए थे | इस पारी में उन्होंने 7 चौके और तीन छक्के लगाए | वहीं कप्तान एरोन फिंच ने भी 64 रन की पारी खेली और 8 चौके और तीन छक्के लगाए, लेकिन इसके लिए उन्हें 36 गेंदों का सामना करना पड़ा | मैक्सवेल की पारी की स्ट्राइक रेट 221.43 था |
पारी का 18वां ओवर चल रहा था | इस ओवर के पहले ही ऑस्ट्रेलिया के 200 रन पूरे हो चुके थे | मैक्सवेल 44 रन पर थे, इस पारी के दौरान जब श्रीलंका के तेज गेंदबाज कसुन रजिथा ने मैक्सवेल को एक यार्कर डालने की कोशिश की, लेकिन वह यार्कर सटीक नहीं रही | मैक्सवेल ने उसका फायदा उठाकर एक शानदार हेलीकॉप्टर शाट लगाया और गेंद सीधी हवा में डीप मिडविकेट की ओर चली गई | दर्शक दीर्घा में फैंस ने मैक्सवेल के इस छक्के को खूब चियर किया | इस छक्के के साथ ही मैक्सवेल की फिफ्टी भी पूरी हो गई | यह मैक्सवेल के टी20 करियर का 7वीं फिफ्टी थी | इसके बाद मैक्सवेल ने अगली ही गेंद पर एक और छक्का लगा डाला | रजिथा के इस ओवर में कुल 18 रन निकले | रजिथा इस मैच में श्रीलंका के सबसे महंगे बॉलर रहे | एरोन फिंच और वार्नर की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 10.5 ओवर में 122 रनों की जबरदस्त साझेदारी की | कप्तान फिंच ने सिर्फ 36 गेंदों पर आठ चौके और तीन छक्के की मदद से 64 रनों की शानदार पारी खेली | उनके आउट होने के बाद ग्लेन मैक्सवेल और वॉर्नर ने दूसरे विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी की | ऑस्ट्रेलिया ने पहला मैच 134 रनों से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है | इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 232 रन की पारी खेली थी | इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर केवल 99 रन ही बना सकी |
Maxwell brings out the helicopter! Consecutive sixes for the Australia's No.3!
— cricket.com.au (@cricketcomau) October 27, 2019
Australia 1-222 with an over to go. #AUSvSL pic.twitter.com/1F6t5cxCYu





























