#ClockBack2016 : इस साल यह स्मार्टफोन रहे सबसे ज्यादा टॉप पर!
क्या आप जानते हैं कि वर्ष 2016 में कौन से स्मार्टफोन सबसे अधिक सर्च किए गए? यदि आपका जवाब न है, तो हम आपके सामने लेकर आए हैं ऐसे ही टॉप 10 स्मार्टफोन की लिस्ट, जो इस वर्ष सबसे अधिक लोगों ने पसंद किए।
आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन्स के बारे में…
1….freedom 251
फ्रीडम 251 इस साल सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा। फ्रीडम 251 दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बनकर सबके सामने आया। इस स्मार्टफोन की कीमत 251 रुपए रखी गई। यह तो रही फोन लॉन्च की बात… बाद में यह स्मार्टफोन काफी विवादों में भी रहा। इसी के चलते यह सबसे ज्यादा सर्च किए गए स्मार्टफोन की लिस्ट में सबसे पहले स्थान पर आता है।
2….IPhone 7-
आईफोन 7 इस साल सबसे ज्यादा सर्च किया गया स्मार्टफोन है। यह स्मार्टफोन 7 सितम्बर 2016 को लॉन्च हुआ। वहीं भारत में यह 8 अक्टूबर को लॉन्च हुआ। लोगों में इस फोन को लेकर काफी उत्साह देखा गया था, पर iPhone7 एक साधारण आदमी के बजट से बाहर है। इसकी कीमत 60,000 रूपए से भी अधिक है।
3….Xiaomi Redmi Note 3-
इस लिस्ट में तीसरे नम्बर पर शियोमी का रेडिमी का नोट-3 सामर्टफोन है। इस फोन की कीमत आम लोगों की बजट को देखते हूए 10,000 रूपये रखी गई है। इस फोन की खासियत है, इसमे लगें फिंगर प्रिंट सेंसर लगें है। लॉन्च के सिर्फ 7 महीनों में इस स्मार्टफोन की कुल 23 लाख यूनिट सेल हुई।
4….सैमसंग जे7 एंड लेनोवो
सैमसंग जे7 स्मार्टफोन और लेनोवो के तीन सेट की अपने-अपने शानदार फीचर्स हैं। जिसकी वजह से गूगल की टॉप 10 मोबाइल डिवाइस सर्च लिस्ट में शामिल है।
5….Moto G4 Plus-
अगला स्मार्टफोन है मोटोरोला का मोटो जी4 प्लस इस फोन की कीमत है 13,499 रूपए है। इस फोन मे फिंगर प्रिंट सेंसर लगे है साथ ही मोटो की 3 फ्लैगशिप में उपल्बध है, जिनकी स्टोरेज केपस्टी अलग-अलग है।
6….OnePlus 3-
छठे नम्बर पर सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट में नाम आता है OnePlus 3 का। इस फ्लैगशिप के स्मार्टफोन का यह सबसे बेहतरीन मॉडल है OnePlus 3। शायद यहीं वजह है यह सबसे ज्यादा क्लिक करने वाला स्मार्टफोन है। इस फोन की स्टोरेज 64 जीबी है और इसकी कीमत 27,999 रूपये है।
7...Oppo F1s-
अब बात करते अगले फोन Oppo F1s की, इस फोन की खासियत है इसका कैमरा,इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा है जो की 1/3.1 इंच सेंसर और एफ/2.0 अपर्चर से लैस है। फोन में सेल्फी के लिए ब्यूटीफाई 4.0 एप्प और सेल्फी पनोरमा जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। रियर कैमरा 13 MP का है। इसकी कीमत 17,450 रूपये है।
8...YU Yureka-
अगला सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला फोन यू यूरेका है यू यूरेका स्मार्टफोन में है 5.50 इंच का 720x1280 पिक्सल डिस्प्ले, 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसकी कीमत 7,000 रूपये है।
9...Apple iPhone 6S-
एप्पल आईफोन 6s 16GB शानदार स्मार्टफोन में से एक है जिसमे आपको कई नए बेहतरीन फीचर्स दिए गए है इसके साथ ही इसमें 1715 mAH की दमदार बैटरी दी गई है तथा 2GB रैम के साथ 16GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है इसमें 4G और वाइ-फाइ हॉटस्पॉट दिया गया है इस फ़ोन की कीमत लगभग 40,999 रूपए है जिसे आप ऑनलाइन या ऑफलाइन प्राप्त कर सकते है
10...Samsung Galaxy J7-
आखिर में है सैमसंग गैलेक्सी का सैमसंग गैलेक्सी जे7 स्मार्टफोन में है 5.50 इंच का 720x1280 पिक्सल डिस्प्ले, 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 1.5 जीबी रैम और 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसकी बाजार में 12,900 रूपये कीमत है।
तो ये थे इस साल के सबसे ज्यादा सर्च किये जाने वाले स्मार्टफोन...
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
