#Clockback2016: इन सेलेब्स की शादियों ने इस साल किया सोशल मीडिया पर राज!
सेलेब्स कुछ भी करें, वह सब सुर्खियों में रहता है... वो चाहे कुछ अचिवमेंट हो या फिर उनसे जुड़े विवाद। वहीं उनकी शादी की बात हो, तो यह स्पेशल दिन उनके फैन्स के लिए भी स्पेशल होता है। साल 2016 शादियों के नाम रहा... इस साल कई क्रिकेटरों से लेकर बॉलीवुड व छोटे पर्दे के सेलेब्स शादी के बंधन में बंधे।
आज हम आपको इन्ही कुछ सेलेब्स के बारे में बताएंगे, जिनकी शादी सोशल मीडिया पर वायरल रही। उनके फैन्स सोशल मीडिया के सहारे उनकी शादी से जुड़ी एक-एक जानकारी ले रहे थे।
यह रहे वो कुछ सेलेब्स-
असीन और राहुल की शादी- इस साल असीन और राहुल 19 जनवरी 2016 को शादी के बंधन में बंधे। यह शादी हिंदू और क्रिश्चियन रिति-रिवाज में हुई। आपको बता दें, इसे सबसे महंगी शादी भी बताया गया था।
बिपाशा-करन की शादी- बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बासु और छोटे पर्दे के स्टार करन सिंह ग्रोवर इस साल 30 अप्रैल 2016 को शादी के बंधन में बंधे। उनकी शादी फैन्स के बीच काफी पॉपुलर रही। आपको बता दें, करन की यह तीसरी शादी थी, वहीं बिपाशा की यह पहली शादी है। इससे पहले वो 9 साल बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ रिलेशनशिप में रही।
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी- दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी इस साल 8 जुलाई 2016 हुई। इसे सेलेब कपल की शादी भी सोशल मीडिया पर छाई रही। इनकी शादी की खास बात यह भी रही कि इन्होंने शादी से जुड़ी एक फिल्म भी रिलीज की, जिसका नाम ‘रंग दे दिवेक’ रखा गया था। शादी से पहले इसका ट्रेलर और शादी के बाद पूरी रिलीज की गई।
युवराज और हेजल की शादी- क्रिकेटर युवराज सिंह अभिनेत्री हेजल के साथ इस साल 30 नवंबर को शादी के बंधन में बंधे। इस कपल की शादी भी काफी इस साल सुर्खियों में रही। इनकी शादी के कार्ड से लेकर दो बार शादी की रस्म सब दिलचस्प थी।
किश्वर मर्चेंट और सुयश की शादी- साल की सबसे आखिर की शादी टीवी कपल किश्वर मर्चेंट और सुयश राय की शादी है। 17 दिसंबर को यह कपल शादी के बंधन में बंधा। इनकी शादी भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। शादी की सभी रस्में सोशल मीडिया साइट्स पर शेयर की गई।
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
