#ClockBack2016 : इस साल इन सेलेब्स ने छोड़ा एक-दूसरे का साथ!
साल 2016 अपने आखिरी पड़ाव पर है। जैसे कि हम जानते हैं, हर साल अपने साथ कुछ खुशियां तो कुछ गम छोड़ जाता है। इस साल भी बॉलीवुड में कुछ ऐसे तलाक हुए जो हमें हैरान कर गए। तलाक होना कोई बड़ी बात नही है,लेकिन इस बार कई ऐसे तलाक हुए... जिनका अंदाजा लगा पाना भी असंभव सा लगता है।
चाहें वह फरहान अख्तर और उनकी पत्नी हो या अरबाज खान व मलाइका अरोडा खान हों। इन सब ने हमें शॉक्ड किया।
तो आइए डालते हैं कुछ ऐसे ही सेलेब्स के तलाकों पर नजर-
फरहान अख्तर-अधुना
फरहान अख्तर का तलाक एक ऐसी घटना थी, जिस पर यकीन कर पाना उनके फैन्स के लिए संभव नहीं था। यह कपल पिछले 15 सालों से शादी के बंधन में बंधा हुआ था। फरहान अख्तर और अधुना ने अपने रास्ते अलग-अलग कर लिए दोनों ने कहा वह आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं। हमारे बीच कोई झगड़ा नहीं है। आपको बता दें इन दोनों की शादी 2000 में हुई थी।
अरबाज खान-मलाइका अरोड़ा खान
जी हां, अगला चौंका देने वाला तलाक है मशहूर डांसर मलाइका अरोड़ा खान व अरबाज खान का दोनों ने अपनी 18 साल की शादी को खत्म करने का फैसला ले लिया है। दोनों ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दायर कर दी है, बताया जा रहा है कि कानूनी कार्यवाही के बाद दोनों को 2017 मई में तलाक मिल जाएगा। फिलहाल, दोनों अलग-अलग रह रहे हैं।
ओम पूरी-नंदिता
अपनी 26 साल की शादी को तोड़ने का फैसला लेकर ओम पूरी और नंदिता नें सबको चौंका दिया। दोनों ने बगैर तलाक के अलग रहने का फैसला ले लिया है। इसके लिए दोनों को कानूनी मंजूरी भी मिल गई है।
करिश्मा कपूर–संजय कपूर
कपूर खानदान की बेटी करिश्मा ने भी इस साल अपनी शादी को तोड़ दिया है। करिश्मा कपूर ने संजय कपूर से 2014 में ही अलग रहने का फैसला कर लिया था, लेकिन इस साल दोनों ऑफिशियली अलग हो गए। मामला बच्चों की कस्टडी को लेकर उलझ गया था। अब बच्चों की कस्टडी करिश्मा कपूर को मिल गई है।
हिमेश रेशमिया-कोमल
इस साल गायक हिमेश रेशमिया और उनकी पत्नी कोमल ने भी परिवार की सहमति से तलाक लेने का फैसला लिया है। दोनों की शादी को 22 साल हो चुके हैं। इतना लंबा समय एक साथ गुजारने के बाद दोनों का अलग होना काफी चौंकाने वाला है। हिमेश ने बांद्रा कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी भी दे दी है। एक इंटरव्यू में गायक हिमेश रेशमिया ने कहा कि दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है और परिवार के सदस्यों ने उनके इस फैसले की इज्जत की है। जानकारी के अनुसार हिमेश और उनकी पत्नी कोमल पिछले कुछ महीनों से अलग रह रहे थे।
हिमेश की 21 साल की उम्र में कोमल से शादी हुई थी और दोनों का एक बेटा भी है। खबरो के अनुसार टीवी एक्ट्रेस सोनिया कपूर के साथ हिमेश रेशमिया के अफेयर को इस तलाक की वजह बताया जा रहा है।
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
