ये मेरा सफर है……….!!
Medhaj News 15 Feb 19,15:19:18 Special Story
लिया है प्रण तो अब पूरा हम करेंगे,
बढ़ गये कदम तो अब ये पीछे न हटेंगे;
मिल गया कोई साथ तो ठीक,
वरना हम अकेले ही बढेंगे;
मेरे आत्म-पहचान का सफर है ये,
हम अकेले ही चलेंगे।
बढ़ गये कदम तो अब ये पीछे न हटेंगे;
मिल गया कोई साथ तो ठीक,
वरना हम अकेले ही बढेंगे;
मेरे आत्म-पहचान का सफर है ये,
हम अकेले ही चलेंगे।
न कुछ कर सके तो,
इतना टूट कर लिखेंगे;
कि पढ़ने वालों के लब,
बस वाह जी वाह कहेंगे।
कुछ कर दिखाने की इच्छा धारा में,
हम इस कदर बहेंगे;
कि नाम अपना एक दिन,
स्वर्णिम पटल पर लिखेंगे।
इतना टूट कर लिखेंगे;
कि पढ़ने वालों के लब,
बस वाह जी वाह कहेंगे।
कुछ कर दिखाने की इच्छा धारा में,
हम इस कदर बहेंगे;
कि नाम अपना एक दिन,
स्वर्णिम पटल पर लिखेंगे।
जानते हैं कि राहें आसान होती नहीं किसी की,
पर सारी मुश्किलों का डटकर सामना करेंगे।
ले लिया है प्रण तो अब पूरा हम करेंगे,
बढ़ गये कदम तो अब ये पीछे न हटेंगे।
न कभी झुके हैं और न कभी झुकेंगे,
सोच लिया है तो अब बस आगे ही बढ़ेंगे।
पर सारी मुश्किलों का डटकर सामना करेंगे।
ले लिया है प्रण तो अब पूरा हम करेंगे,
बढ़ गये कदम तो अब ये पीछे न हटेंगे।
न कभी झुके हैं और न कभी झुकेंगे,
सोच लिया है तो अब बस आगे ही बढ़ेंगे।

