#ClockBack2016: इस साल इतना विराट हुए कोहली!
भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली के सितारे इन दिन बुलंदियों पर है। वो जिस चीज को हाथ लगा देते हैं वो सोना हो जा रहा है। साल 2016 में उन्होंने बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया के नैया कई मौकों पर पार लगाई तो अपनी आक्रामक कप्तानी के दम पर टीम इंडिया को कई ऐतिहासिक जीत दिलाई। इस साल कोहली ने सभी फॉर्मेटों को मिलाकर कुल 53 मैच खेले। जिसमें उन्होंने कुल 3568 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 11 शतक और 20 अर्धशतक लगाया। इस साल उनका सर्वाधिक स्कोर 235 रनों का रहा। जो उन्होंने मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था।
टेस्ट में विराट कोहली का कोई जवाब नहीं
इस सला विराट कोहली ने कुल 12 टेस्ट खेले। जिसमें उन्होंने 18 इंनिंग्स में बैटिंग की। इस साल कोहली ने 75.93 की औसत से 1215 रन बनाए। इस साल उन्होंने 4 टेस्ट शतक और 2 अर्धशतक लगाया। इतना ही नहीं उन्होंने इस साल 3 बार 200 से ज्यादा को स्कोर बनाया। उन्हें इस साल 2 बार मैन ऑफ द मैच का भी पुरस्कार मिला।
वनडे के दिखा कोहली का विराट क्लास
विराट कोहली ने इस साल 10 एकदिवसीय मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 92 से ज्यादा की औसत से 739 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 2 अर्धशतक लगाए। साल 2016 में विराट कोहली को सर्वाधिक स्कोर 154 रनों का रहा। एक बार उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
टी-20 में विराट जैसा कोई नहीं
विराट कोहली ने इस साल टी-20 वर्ल्ड कप समेत कुल 15 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 13 इनिंग्स में 641 रन बनाए। उनका औसत 106 से ज्यादा का रहा। उनका सर्वाधिक स्कोर 90 रनों का रहा। विराट ने इस साल टी-20 में 7 अर्धशतक लगाया। उन्हें 6 बार मैन ऑफ द मैच का भी पुरस्कार मिला। जबकि टी-20 वर्ल्ड कप में उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड मिला था।
IPL में कोहली का विराट अवतार
इस साल खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग में विराट कोहली ने ऐसा बल्लेबाजी की पूरी दुनिया दंग रह गई। हालांकि, विराट कोहली मात्र 2 रन से एक ऐसे रिकॉर्ड से चूक गए। जिसके पास आज तक कोई भी पहुंच नहीं पाया था। बता दें, एक सीरीज में सर्वाधिक 974 रनों का रिकॉर्ड डॉन ब्रैडमैन के नाम पर है। लेकिन कोहली ने इस साल आईपीएल में 973 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने मात्र 16 पारियां खेली। आईपीएल-2016 में कोहली ने 7 अर्धशतक और 4 शतक लगाए। जबकि उनका औसत 81 से ज्यादा का रहा।
BCCI का यह चार्ट कोहली की विराट काबिलियत को दर्शाता है....
यह आंकड़ा मुंबई टेस्ट के दौरान का है..उस वक्त कोहली ने दोहरा शतक नहीं लगाया था। इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली ने 5 टेस्ट मैचों में 655 रन बनाए थे।
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
