Headline


बाजार: सेंसेक्स 260 अंक लुढ़का वहीं निफ़्टी 11000 के पास बंद

Medhaj News 16 Sep 19,21:43:53 Special Story

एशिया में मिलाजुला करोबार हो रहा है। जापान का बाजार आज बंद है उधर SGX NIFTY में कमजोरी देखने को मिल रही है। वहीं, ट्रेड डील पर पॉजिटिव संकेतों के बीच शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मिलेजुले बंद हुए थे, डाओ में लगातार 8वें दिन तेजी देखने को मिली। इस बीच सऊदी अरब की ऑयलफील्ड पर ड्रोन हमले के बाद क्रूड 11 फीसदी उछल गया है। ब्रेंट 68 डॉलर के पार चला गया है। सऊदी अरामको ने कहा गै कि आज से एक तिहाई उत्पादन फिर शुरू करेंगे। उधर डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि जरूरत पड़ी तो बाजार में तेल की सप्लाई बढ़ाएंगे। सऊदी की ऑयल फील्ड पर हमले के पीछे किसका हाथ है, ये हम समझते हैं। सऊदी के इशारे का इंतजार है। हम हर स्थिति से निपटने को तैयार हैं। अगर जरूरत पड़ी तो US पेट्रोलियम रिजर्व से क्रूड सप्लाई की जाएगी।





इन ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजारों की शुरुआत बड़ी कमजोरी के साथ हुई थी। मिड और स्मॉल कैप शेयरों में भी कमजोरी नजर आ रही थी। बाजार में कच्चे तेल के उछाल ने मूड बिगाड़ने का काम किया है। सेंसेक्स में करीब 260 अंकों की गिरावट आई है। वहीं निफ्टी 11,000 के नीचे फिसला है। आज दबाव बनाने वाले शेयरों में तेल मार्केटिंग कंपनियों सबसे आगे रहीं। वहीं सरकारी बैंकों में भी बड़ी गिरावट का दिन रहा।



दिग्गज शेयरों के साथ ही मिड कैप शेयरों में कमजोरी रही। हालांकि स्मॉल कैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। सऊदी अरामको पर हुए हमले के चलते तेल- गैस शेयरों पर आज जोरदार दबाव देखने को मिला। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 1.6 फीसदी टूटकर बंद हुआ है। पीएसयू बैंकों की जोरदार पिटाई हुई जिसके चलते बैंक निफ्टी 0.87 फीसदी टूटकर 27855 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में ऑटो, फाइनेशिंयल सर्विसेस, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा जबकि एफएमसीजी, आईटी, मीडिया और फार्मा शेयरों से बाजार को सपोर्ट मिला। कारोबार के अंत में सेसेंक्स 261.68 अंक यानी 0.70 फीसदी टूटकर 37123.31 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 72.40 अंक यानी 0.65 फीसदी टूटकर 11003.50 के स्तर पर बंद हुआ है।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl