परिणिति चोपड़ा ने लॉन्च किया ‘मोटो एम’, यहां जानें कीमत व स्पेसिफिकेशन...
परिणिति चोपड़ा ने आज ‘मोटो एम’ स्मार्टफोन को भारतीय बजारों में लॉन्च कर दिया है। मैटल बॉडी के इस स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है एक 3जीबी रैम और दूसरा 4जीबी रैम।
कीमत-
कीमत की बात करें, तो 3जीबी वाले वैरिएंट की कीमत 15,999 रुपए है। वहीं 4जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपए है।
स्टोरेज-
3जीबी रैम वाले वेरिएंट में आपको 32जीबी स्टोरेज मिलेगा। वहीं 4जीबी रैम वाले स्मार्टफोन में आपको 64जीबी स्टोरेज मिलेगा।
कैसे खरीदें-
यदि आप इस स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं, तो आप कल यानी 14 दिसंबर से रात 11.59 मिनट से एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा।
आइए जानते हैं, इसके बेहतरीन फीचर्स के बारे में....
-5.5 इंच की डिस्प्ले स्क्रीन, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x1920 पिक्सल है।
-6.0 एंड्रॉयड मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम
-2.2 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर प्रोसेसर
-32जीबी की स्टोरेज को आप माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128जीबी कर सकते हैं। वहीं
-16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा व 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
-3050 एमएएच का स्ट्रॉन्ग बैट्री बैकअप दिया गया है।
आपको बता दें, इस स्मार्टफोन के लॉन्च के बाद परिणिति चोपड़ा ने एक वीडियो अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर की।
Show them the majestic display, marvelous looks, mega battery, amazing camera. Show them your mettle, your #motom! https://t.co/kildQb3FpU
— Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) December 13, 2016
इसे भी पढ़े- ड्यूल स्क्रीन व ड्यूल रियर कैमरे के साथ LG ने लॉन्च किया, V20 स्मार्टफोन
